सी.एम.एच.ओ. डॉ जैन ने सिविल अस्पताल हटा का किया औचक निरीक्षण संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश..
दमोह : 23 अगस्त 2024
सिविल अस्पताल हटा के आर.के.एस. में कार्यरत ए.एम.ओ. भरत तिवारी द्वारा अनावश्यक रूप से प्रोटीन पावडर, मल्टीविटामिन टॉनिक लिखने का मामला संज्ञान में आने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश जैन ने सिविल अस्पताल हटा पहुंचकर चिकित्सक को आवश्यक समझाईश दी। सीबीएमओ डॉ. यू.एस. पटेल को आर.के.एस. में कार्यरत चिकित्सक की सेवाएं ओपीडी में न लेने के निर्देश दिये। सीएमएचओ डॉ. जैन ने संस्था के विभिन्न वार्डो यथा मेटरनिटी वार्ड, एच.बी.एन.सी. वार्ड, औषधि भण्डार, एम.सी.एच. विंग के निरीक्षण दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता का अभाव पाये जाने पर संस्था में सफाई व्यवस्था एवं कार्य व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश सीबीएमओ को दिये।

इस अवसर पर उन्होंने ए.एन.सी. क्लीनिक में पहुंची महिलाओं को मिल रही सेवाओं के बारे में चर्चा की। एम.सी.पी. कार्ड के अवलोकन दौरान दी गई सेवाओं की प्रविष्टि में लापरवाही पाये जाने पर ए.एन.सी. इंचार्ज एवं लेबर रूम इंचार्ज को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी विशेष रूप से मौजूद रहीं। डॉ. चटर्जी ने मौके पर ही पुनः ट्राईएज की स्थापना कराई। ट्राईएज का प्रोटोकॉल अनुसार संचालित करने के संबंध में सख्त हिदायत भी दी गई।
सीएमएचओ डॉ जैन ने ओ.पी.डी. एवं पैथालॉजी के निरीक्षण दौरान मरीज के साथ उनके परिजनों का अनावश्यक जमावड़ा देखते हुए दवा वितरण व्यवस्था बाहर से बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि भीड़ के अनावश्यक रूप से संस्था में इकटठा न होने से संक्रमण में भी कमी आयेगी। पैथालाजी में जांच हेतु पहुंचें मरीजों के लिए उचित बैठक व्यवस्था बनाये जाने हेतु बीपीएम को निर्देशित किया। अस्पताल परिसर में वाहन के खड़े होने की व्यवस्था अव्यवस्थित पाये जाने पर रोगी कल्याण समिति से सुव्यवस्थित वाहन स्टेण्ड संचालन के लिए ठेके की व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिये।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..