दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी सुबह 11 बजे दमोह से लोकसभा क्षेत्र का दौरा कार्यक्रम..

Spread the love

सदस्यता अभियान के अन्तर्गत बूथ समिति एवं शक्ति केन्द्र की कार्यशाला में शामिल होंगे सांसद राहुल सिंह लोधी

दमोह। दमोह लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 से सांसद राहुल सिंह लोधी 30/08/2024 दिन शुक्रवार की शाम 05:45 बजे गौडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली से दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे। जो 31/08/2024 की सुबह 03:50 बजे दमोह पहुंचेंगे, सुबह 11 बजे दमोह से लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा क्षेत्र बंडा (ब्हाया नरसिंहगढ़,बटियागढ़, हीरापुर होते हुए दोपहर 01 बजे ग्राम पंचायत अमरमउ, शाहगढ़ आगमन एवं सदस्यता अभियान के अन्तर्गत बूथ समिति एवं शक्ति केन्द्र की कार्यशाला में शामिल होंगे। दोपहर 02 बजे कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा एवं दघीलीला महोत्सव स्थान ग्वाल बाबा मंदिर शाहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम उपरांत सांय 06 बजे दमोह के लिए रवाना होंगे जहां वह स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। शेष कार्यक्रम प्रथक से जारी किया जावेगा।

About The Author

You may have missed