सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा के संयुक्त मोर्चों की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
प्रत्येक कार्यकर्ता नई ऊर्जा, जोश और उत्साह के साथ एकजुटता के साथ काम करें – प्रीतम सिंह
दमोह- भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान एक 2 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित होना है इस हेतु
जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय राय, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल एवं सभी मोर्चों के अध्यक्षों की उपस्थिति में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता नई ऊर्जा, जोश और उत्साह के साथ एकजुटता के साथ काम करें। हम सब लोगों को मिलकर प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र के सबसे बड़े संगठन भाजपा से जोड़ना है, यह हमारा सौभाग्य है कि इस संगठन पर्व को मनाते हुए हम लोग प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनके घर-घर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त और विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि पूरे देश में 10 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान दो से 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें लोग मिस्ड कॉल, पार्टी की वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफार्म एप के जरिये भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल ने कहा कि संगठन पर्व भारतीय जनता पार्टी का एक महत्वपूर्ण आयाम है, इसमें हम सभी पूर्ण तन्मयता के कार्य करेंगे तो जिला स्तर पर जो लक्ष्य दिया गया है उससे भी अधिक सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ सकते हैं। बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष भोला सराफ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश जाटव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद जूदेव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजिद रिजवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, प्रकोष्ठ संयोजक अमर सिंह राजपूत, शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक विक्रम सिंह राजपूत,व्यापारी प्रकोष्ठ जुगल अग्रवाल सौरभ नेमा सहित सभी मोर्चों के जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..