विद्यालयों में छात्रों के बीच सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को लेकर
उन्हें जागरूक करें-कलेक्टर कोचर
सीसीआरटी की दस दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन
दमोह : 12 सितम्बर 2024
सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली द्वारा क्षेत्रीय केंद्र दमोह में आयोजित दस दिवसीय कार्यशाला (प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में विद्यालयों की भूमिका) का आयोजन 03 सितंबर से 12 सितंबर तक किया गया, जिसमें देश के 10 विभिन्न राज्यों से आये 65 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभागिता की।

सिद्धि समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर सुधीर कोचर ने शिक्षकों से बात कर उनसे कार्यशाला के अनुभव पूछे एवं कार्यशाला को सार्थक बनाने शिक्षकों से कहा कि अपने-अपने विद्यालयों में छात्रों के बीच सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को लेकर उन्हें जागरूक करें। इस अवसर सीसीआरटी के विभिन्न प्रकाशन की प्रदर्शनी लगायी गई। शिक्षकों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट वर्क को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर सुधीर कोचर एवं ज़िला शिक्षा अधिकारी एस के नेमा के कर कमलों द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से मोहन राय, सीसीआरटी से देवनारायण रजक, अनुज बाजपेयी एवं त्रिपाल सिंह मौजूद रहे।


More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..