समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं – सतानंद गौतम
पथरिया विधानसभा के शक्ति केंद्रों के सदस्यता अभियान में जिला प्रभारी हुए शामिल
दमोह – भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी सतानंद गौतम, जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, जिला मंत्री एवं अभियान के जिला सह संयोजक अरविंद उपाध्याय, पथरिया मंडल अध्यक्ष ललित पटेल, सद्गुवां मंडल अध्यक्ष महेश पटेल पथरिया विधानसभा की पथरिया एवं सद्गुवां मंडल में खोजा खेड़ी एवं मारा शक्ति केंद्र और पथरिया के वार्ड क्रमांक 1 और 15 में सदस्यता अभियान कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

जिला प्रभारी सदानंद गौतम ने कहां की भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन पर्व सदस्यता अभियान की शुरुआत की। तब से अब तक करोड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं चाहे वह युवा, किसान, नारी शक्ति, सभी भाजपा से जुड़ रहें हैं।
अरविंद उपाध्याय ने कहा कि हम उस संगठन के कार्यकर्ता हैं जो सत्ता की राजनीति नहीं करती बल्कि सेवा की राजनीति की राजनीति करती है। हम जनता की सेवा करना ही राज धर्म और कर्म समझते हैं। इसी भावना के साथ हमें लोगों तक पहुंचना है और भाजपा की रीति नीति से जोड़ना है
कार्यक्रम में देवी सिंह नंदरई, खरगराम पटेल, मनीषा दुबे, जमना जैन, राजू समदरिया, लोकेंद्र सिंह, विजय सिंह, हरीश पटेल, रूपेश सोनी, देवेन्द्र बांदा, मनोज नामदेव, प्रीतम पटेल, बल्लू पटेल, वैभव सप्रे, टीकाराम सोनी सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
More Stories
ग्राम मेनवार में रास्ता बना मुसीबत, तीन साल से बारिश में बंद हो जाता है संपर्क मार्ग..
राष्ट्रनिर्माण में योगदान के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते हैं : श्याम शिवहरे..
भारतीय हिंदू महासंघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदित सोनी , पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की हुई शुरुआत..