संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति ने कराया मजदूरों को भोजन
दमोह। संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति के पदाधिकारी मोंटी रायकवार और संजय गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि गुजरात से बिहार जा रही स्लीपर कोच बस के कन्डेक्टर की गिरने से मौत हो जाने के बाद बस में लगभग 65-70 मजदूर थे। जिन्होंने कल से भोजन ग्रहण नहीं किया था। दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा संकट के साथी वाट्सएप समूह में मदद के लिए सूचना डाली तो समिति के सदस्य मोंटी रायकवार और संजय गौतम को जानकारी प्राप्त हुई तो

उन्होंने तत्काल ही बस में सवार सभी मजदूरों से बात की और उन्होंने कहा कि भोजन की आवश्यकता है। सभी मजदूरो की भोजन की व्यवस्था *संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति* के पदाधिकारी मनीष तिवारी,कमल करोसिया,मोंटी रायकवार, संजय गौतम, श्याम दुबे,पत्रकार मनीष सोनी,वैभव नायक,विनय असाटी, नितिन चौबे, विट्टू दुबे, अभिषेक जैन, कृष्णकांत द्विवेदी के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही शव की पोस्टमार्टम भी कराया गया है। भोजन के उपरांत सभी मजदूरों को विहार रवाना किया गया। पानी की व्यवस्था पत्रकार विनय असाटी के द्वारा की गई है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..