उप-स्वास्थ्य केन्द्रों के बन जाने से लगभग 40 ग्रामों को उत्तम स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त होगी-राज्यमंत्री लोधी..
49-49 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित दो उप-स्वास्थ्य केन्द्रों का राज्यमंत्री लोधी ने किया लोकार्पण
दमोह : प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने विधानसभा जबेरा के जनपद जबेरा अंतर्गत ग्राम दुगानी एवं कुसमी मानगढ़ में 49-49 लाख रुपये की लागत से नव निर्मित दो उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा उप स्वास्थ्य केन्द्रों के बन जाने से लगभग 40 ग्रामों को उत्तम स्वास्थ्य की सुविधा प्राप्त होगी। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा पहले इलाज के लिए दूर दराज दमोह या जबेरा इलाज के लिए जाना पड़ता था जिसमें आर्थिक रुप से और समय अधिक ख़र्च होता था लेकिन अब उप स्वास्थ्य के निर्माण से सुविधा प्राप्त होगी।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा जबेरा विधानसभा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं हमारी प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा जब वे विधायक बने तब 9 उपस्वास्थ्य केंद्र एवं 2 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत हुए थे। मंत्री बनने के बाद 16 उप स्वास्थ्य केंद्रो की स्वीकृति ओर प्राप्त हुई है, जिनका निर्माण कार्य जल्दी ही किया जाएगा। जिससे क्षेत्र वासियों को इलाज के लिए भटकना नही पड़ेगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार निरंतर जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रही हैं।

इन भवनों में एक प्रसव कक्ष, एक वार्ड, ओपीडी कक्ष, बेंटिंग रुम, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष, तीन शौचालय, एक बाथरूम सहित प्रथम तल में सीएचओ एवं ए एन एम कक्षों का निर्माण किया गया हैं।
इस कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार जैन, जबेरा बीएमओ डाँ. डीके राय, राजेश जैन, रानू नामदेव, बंटी दुबे, सहारा ठाकुर, नीरज जयसवाल, श्री पटैल, अजय राय, गोलू साहू, अनुराग नेमा, विवेक शाह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..