पंचायत मंत्री पटैल अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे जनप्रतिनिधियों अधिकारियों से सौजन्य भेंट की
दमोह : 03 दिसम्बर 2024
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल पत्नी पुष्पलता पटैल के साथ आज अल्प प्रवास पर दमोह सर्किट हाऊस पहुंचे। यहां श्री पटैल सौजन्य भेंट में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों से मिले और पंचायतों चल रहे कार्यो के संबंध में चर्चा की। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने स्वागत किया। सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा सहित पुलिस- प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
पंचायत मंत्री श्री पटैल की वैवाहिक वर्षगांठ पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनायें दी। पंचायत मंत्री श्री पटैल ने सभी को मगज का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..