शिवनगर पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी पूरी आज दोपहर 12ः30 निकलेगी घटयात्रा..
दमोह। शिवनगर में होने जा रहे पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। आयोजन स्थल अयोध्या नगरी के रूप में सजाकर विशाल पंडाल लगाया गया है जिसमें तीन से 9 दिसंबर तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। आज कलेक्टर सुधीर गोचर के साथ विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों एएसपी संदीप मिश्रा आदि ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आयोजन स्थल का मीडिया को निरीक्षण कराने और जानकारी देने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया। जिसमे महोत्सव समिति के संयोजक महेश दिगंबर तथा सहसंयोजक सावन सिंघई ने पत्रकारों को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं समय सागर जी के आशीर्वाद तथा निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में यह आयोजन होने जा रहा है। जिस का शुभारंभ 3 दिसंबर को दोपहर 12ः30 बजे नन्हे मंदिर दिगंबर जैन धर्मशाला से निकलने वाली विशाल घट यात्रा से होगा। यह शोभायात्रा घंटाघर कीर्ति स्तंभ कलेक्ट्रेट चौराहा से होती हुई शिवनगर पहुंचेगी।

जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं महिला मंडल सम्मिलित रहेंगे। हाथी घोड़े बग्गी के अलावा अखाड़ा दल भी सम्मिलित होंगे। जुलूस के सबसे पीछे मुनि संघ के साथ समाज के प्रतिष्ठितजन चलेंगे। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई एवं महोत्सव के सौधर्मेंद्र सुनील डबोल्य ने सभी श्रद्धालुजनों से शोभायात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है। शोभायात्रा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद ध्वजारोहण तथा मंडप सिद्धि की क्रियाएं संपन्न होगी इसके बाद कर दिसंबर को पंचकल्याण की क्रिया प्रारंभ होगी।

मुनि संघ की वसुंधरा नगर में हुई मंगल अगवानी- निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के संघ सहित वसुंधरा नगर एवं विजय नगर पहुंचने पर भक्तगणों द्वारा भव्य अगवानी की गई कॉलोनी पर स्थान स्थान पर पाद प्रक्षालन किया गया आरती उतारी गई मुनि श्री के विद्या चिन्मय सभागार में मंगल प्रवचन हुए निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज को आहार देना का सौभाग्य सुनील वेजीटेरियन परिवार को प्राप्त हुआ मुनि संघ के कल प्रवचन प्रातः 8ः30 बजे सिंघई मंदिर में होंगे।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..