विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के संगठन की बैठक रुद्र मैरिज गार्डन में हुई आयोजित, कार्यालय का किया शुभारंभ
दमोह-हिंडोरिया प्रखंड के खंड देव श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के संगठन की बैठक रुद्र मैरिज गार्डन में आयोजित हुई जिसमें जिला मंत्री शंभू विश्वकर्मा द्वारा संगठन की बैठक प्रारंभ की गई एवं जिसमें दमोह जिले के सभी प्रखंड के अधिकारियों की उपस्थिति रही सभी को संगठन की बैठक पद्धति की अभ्यास बैठक की जानकारी दी गई और जिला संयोजक गोलू चौबे ने संगठन विस्तार की योजना के विषय में सभी को जानकारी दी

फिर बैठक संपन्न हुई इस दौरान मुख्य रूप से मंत्री नरेंद्र जैन,जिला अध्यक्ष अजय खत्री,एवं मठ मंदिर प्रमुख राम मिश्रा,सेवा प्रमुख अजय मिश्रा एवं सभी प्रखंडों एक खंड बांदकपुर के कार्यकर्ता बंधुओ की उपस्थिति रही साथ ही बैठक के पश्चात विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का बांदकपुर में बस स्टैंड के पास गैस एजेंसी के बाजू में कार्यालय का शुभारंभ हुआ और बांदकपुर खंड के अध्यक्ष अरविंद पाठक द्वारा बुंदेली देसी व्यंजन गक्कड़ भर्ता का कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता बंधुओ की उपस्थिति रही।



More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..