कांग्रेस का तंबू उखाडऩे पहुंचा युवा मोर्चा
धरने पर बैठे कांग्रेसियों में मची भगदड़
राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने किया उग्र प्रदर्शन
दमोह- संसद में राहुल गांधी की हरकत को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले भाजपा ने शनिवार को आंबेडकर तिराहे पर उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन ने नेतृत्व किया।

भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी मुर्दाबाद की तख्तियां हाथों में लिए हुए थेे। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी का पुतला लेकर पहुंचे। देखते ही देखते पुतले में आग लगाकर भाजपा कार्यकर्ता तीखी नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आलोक मुखरैया, दीपक मिश्रा व मोंटी रैकवार सहित अन्य युवा कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के तंबू उखाडऩे के लिए दौड़ पड़े। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने तंबू की और आता देख उसमें बैठे गिने-चुने कांग्रेस कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। हालांकि पुलिस ने कांग्रेस का तंबू उखाडऩे से बचा दिया लेकिन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के तंबू को इस तरह हिलाया कि वह गिरने की कगार पर पहुंच रहा था, जिसे देखते हुए उसके अंदर बैठे कांग्रेसियों को भागना पड़ा।

माल्यापर्ण के दौरान फूंक दिया पुतला
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी का कहना है कि वह डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने गए थे, इस दौरान युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले को आग लगा दी। यह विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी के द्वारा संसद में किए गए तांडव के विरोध में किया गया।

हम ईंट से ईंट बजाते रहेंगे
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस जैन का कहना है कि पं. जवाहर लाल नेहरू के समय से डॉ. आंबेडकर का अपमान होता रहा है, कांग्रेस झूठ का नैरेटिव फैला रही है, जिस तरह राहुल गांधी ने संसद में तांडव मचाया है। उसका युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करता है और वह कांग्रेस की ईंट से ईंट बजा देगा।
More Stories
आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न: उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में..
108 के स्टॉफ को नोटिस जारी..जिले में 09 स्कूलों में बस का ऑडिट किया गया..
जबेरा विधानसभा का सातवां मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन आज..