दमोह। कार्तिक मास में धर्म और आस्था का विशेष महत्व है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दमोह नगर के धरमपुरा वार्ड क्रमांक 39 स्थित चंदन तलैया मंदिर परिसर में कतकारियों द्वारा तुलसी माता का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद सभी महिलाएं पं. कुंजबिहारी अवस्थी के निवास पर पहुंचीं, जहां सामूहिक रूप से तुलसी माता की पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति गीतों का गायन किया। भजन-कीर्तन के बीच कतकारियां नाचती-गाती नजर आईं और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
87 वर्षों से कायम है धार्मिक परंपरा
पं. कुंजबिहारी अवस्थी के निवास पर तुलसी पूजन का यह आयोजन पिछले 87 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा में आज भी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होकर अपनी धार्मिक आस्था और संस्कृति को जीवंत बनाए हुए हैं।
कार्यक्रम में भगवान विष्णु को प्रिय पुरुष सूत्र एवं माता लक्ष्मी को प्रिय श्री सूत्र का पाठ पं. विक्की पांडेय, पं. बृजेश तिवारी, पं. हरिशंकर शास्त्री, पं. पुरुषोत्तम शुक्ला, पं. कुंजबिहारी तिवारी एवं पं. रामगोपाल गोस्वामी ने किया।
पंडितों ने कार्तिक मास के व्रत की धार्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि यह व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी से प्रारंभ होकर अगहन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पूर्ण होता है। इस दौरान व्रतधारी कतकारियां एक माह तक विशेष नियमों का पालन करते हुए एक प्रकार का अन्न ग्रहण करती हैं और भगवान की आराधना करती हैं।
इस धार्मिक आयोजन में उर्मिला उपाध्याय, सरोज कोरी, रामरती रैकवार, ममता रैकवार, कौशल्या रानी प्रजापति, संध्या ठाकुर, गीता तिवारी, सुषमा खरे, लीला राठौर, आरती चौबे, विद्या विश्वकर्मा, श्रद्धा असाटी, वार्ड पार्षद शरद कुमारी ठाकुर, प्रेमलता ठाकुर, गीता अवस्थी, आशा अवस्थी, रेखा अवस्थी, प्रीति अवस्थी, वर्षा मिश्रा, शोभना तिवारी, राखी मिश्रा, जानकी ठाकुर, कुंता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
जैन बड़ा मंदिर में 13 से 15 नवंबर तक होगा भव्य धार्मिक महोत्सव, वेदी प्रतिष्ठा और कलशारोहण की तैयारियां पूर्ण..
दमोह। नगर के प्राचीन एवं प्रसिद्ध जिनालय श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी में तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन 13 से 15 नवंबर तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जाएगा। इस दौरान वेदी शुद्धि, नवीन वेदी प्रतिष्ठा, प्रतिमा स्थापना एवं भव्य शिखर कलशारोहण सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
महोत्सव को लेकर श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर प्रबंधकारिणी समिति द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन के तीनों दिन प्रातः नित्य जिनेंद्र अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन शाम 7 बजे महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
तीन दिनों तक होंगे विशेष धार्मिक आयोजन
समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 नवंबर शुक्रवार को प्रातः 7 बजे भव्य घटयात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात ध्वजारोहण एवं पात्र चयन का कार्यक्रम श्री नन्हे मंदिर में संपन्न होगा।
14 नवंबर शनिवार को श्री नन्हे मंदिर में श्री यागमंडल विधान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे।
महोत्सव के अंतिम दिन 15 नवंबर रविवार को विश्वशांति की मंगल भावना के साथ महायज्ञ एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी। इसके साथ ही श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में वेदी शुद्धि, नवीन वेदी स्थापना, प्रतिमा स्थापना एवं शिखर कलशारोहण के विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है। श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर प्रबंधकारिणी समिति ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


More Stories
दमोह पुलिस का अनोखा अभियान: हेलमेट पहनने वालों का पुष्पगुच्छ से सम्मान, बिना हेलमेट चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित..
मारुताल की वैष्णवी गौशाला में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी बोले- प्रकृति संरक्षण और गौसेवा का पर्व है गोवर्धन पूजा..
दमोह पुलिस का जुआरियों पर बड़ा शिकंजा, तेंदूखेड़ा और रनेह में 6 स्थानों पर छापेमारी, 32 जुआरी गिरफ्तार, 13 हजार 220 रुपये जब्त..