दमोह में अनोखी पहल: 10 मार्च की जनसुनवाई पूरी तरह महिलाओं के जिम्मे
भृत्य से लेकर अधिकारी तक सभी होंगी महिलाएं, अपर कलेक्टर मीना मसराम करेंगी नेतृत्व
दमोह।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दमोह जिला प्रशासन द्वारा एक अनोखी पहल की जा रही है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर 10 मार्च को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पूरी व्यवस्था महिला अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा संभाली जाएगी।
कलेक्टर कोचर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को था, लेकिन इस वर्ष यह रविवार को होने के कारण प्रशासन ने इसे अलग और विशेष तरीके से मनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 10 मार्च की जनसुनवाई को महिलाओं को समर्पित किया गया है।
इस जनसुनवाई का नेतृत्व अपर कलेक्टर मीना मसराम करेंगी। कार्यक्रम में भृत्य से लेकर विभिन्न विभागों की महिला अधिकारी, महिला कर्मचारी, महिला डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित सभी जिम्मेदारियां महिलाओं के हाथ में रहेंगी। वे ही आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी और उनके निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगी।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। साथ ही प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी यह एक माध्यम है।
उन्होंने कहा कि समाज और प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और यह पहल उसी योगदान को सम्मान देने की दिशा में उठाया गया एक सकारात्मक कदम है।


More Stories
दिव्यांगों को बड़ी राहत, मदिरा दुकानों पर कड़ी कार्रवाई; कलेक्टर यादव के दो अहम फैसले..
दमोह में बड़ा खुलासा: बिना एक्सप्लोसिव लाइसेंस चल रहे थे 33 पेट्रोल पंप, 4 सील..
दमोह को ड्रग फ्री बनाने की मुहिम तेज, 15 जुलाई से शुरू होगा ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान..