ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के तीन तस्कर गिरफ्तार..

Spread the love


ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के तीन तस्कर गिरफ्तार..


कोतवाली पुलिस ने 8.77 लाख रुपये का मादक पदार्थ किया जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज..


दमोह। दमोह कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ उड़ीसा निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख 77 हजार 500 रुपये मूल्य का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है।


पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में 23-24 जून की दरम्यानी रात कार्रवाई की गई।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सीताबावली मरघटा के पास विद्युत मंडल सब स्टेशन के सामने अवैध गांजा लेकर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 35 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथुन नाग (27 वर्ष), लालू हरिपाल (45 वर्ष) एवं प्रशांत नाग (22 वर्ष) निवासी ग्राम किरकिची, थाना मानमुंडा, जिला बौद्ध (उड़ीसा) के रूप में हुई है।


पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 604/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 एवं बीएनएस की धारा 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस आरोपियों से गांजे की खरीद-फरोख्त, परिवहन के नेटवर्क तथा अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का मानना है कि पूछताछ से मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
इस कार्रवाई को सफल बनाने में कोतवाली थाना पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता बताया है।

About The Author