छात्र राजनीति से उभरकर आए प्रमोद विश्वकर्मा को मिली भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी..
दमोह। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा घोषित नई नियुक्तियों के तहत पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर प्रमोद विश्वकर्मा की नियुक्ति की गई है। यह घोषणा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे की अनुशंसा पर की गई।
प्रमोद विश्वकर्मा की नियुक्ति से जिले के ओबीसी समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रमोद विश्वकर्मा का माला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रमोद विश्वकर्मा छात्र राजनीति से उभरकर भाजपा संगठन में अपनी पहचान बनाने वाले युवा नेता हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े रहे हैं तथा छात्र जीवन में नगर मंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष, विभाग संयोजक एवं महाकौशल प्रांत के प्रांत सहमंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
भाजपा संगठन में भी उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे नगर महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा युवा मोर्चा मध्यप्रदेश, युवा मोर्चा दमोह के जिलाध्यक्ष तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विभिन्न दायित्वों पर सक्रिय रूप से कार्य कर चुके हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुण तिवारी, रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, अमित (गोलू) बजाज, मंत्री भरत यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेयी, एडवोकेट नीलेश सिंघई अभिषेक राय, सत्यम चौबे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप पटेल, शिवेन्द्र तिवारी, गोलू साहू, टीकाराम, बाबू सोनी, कृष्णा रोहित (पूर्व पार्षद), नारायण पटेल, संतोष खत्री, डी.के. रोहित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सभी कार्यकर्ताओं ने प्रमोद विश्वकर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके अग्रिम कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।



More Stories
ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई, 35 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के तीन तस्कर गिरफ्तार..
मेनका गांधी पर एफआईआर की मांग, जैन समाज ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन..
रानी दुर्गावती का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल : केंद्रीय राज्यमंत्री उइके..