दमोह पुलिस का “सेफ क्लिक 2.0” अभियान जारी, गांव-गांव पहुंचकर साइबर अपराधों से बचाव का दिया संदेश
ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, OTP और UPI फ्रॉड से सतर्क रहने की सलाह, संदिग्ध मामलों में 1930 पर शिकायत करने की अपील
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देशन में मध्य प्रदेश पुलिस का “सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान जिलेभर में लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साइबर चौपाल और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में चौकी बांदकपुर (थाना हिण्डोरिया) के ग्राम सलैया, थाना रजपुरा के ग्राम सादपुर, थाना पथरिया के ग्राम नंदरई, थाना बटियागढ़ के ग्राम आंजनी बेलखेड़ी तथा थाना कुम्हारी के ग्राम हिनौती में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, OTP फ्रॉड, UPI धोखाधड़ी, सोशल मीडिया ठगी सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। नागरिकों से कहा गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना OTP, ATM PIN, UPI PIN या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
पुलिस ने लोगों को यह भी जानकारी दी कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दें।
दमोह पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
दमोह पुलिस का “सेफ क्लिक 2.0” अभियान जारी, गांव-गांव पहुंचकर साइबर अपराधों से बचाव का दिया संदेश..



More Stories
ऑपरेशन क्लीन बेलाताल का 15वां दिन: 18 ट्रॉली कचरा निकला, अब अंतिम 5 दिनों का संकल्प..
आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया नन्हीं विधि का जन्मदिन, बच्चों के साथ बांटी खुशियां..
16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, तैयारियों को लेकर हुई बैठक..