दमोह में जुआ फड़ पर हिण्डोरिया पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; 1.55 लाख रुपये का मशरूका जब्त..

Spread the love

दमोह में जुआ फड़ पर हिण्डोरिया पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; 1.55 लाख रुपये का मशरूका जब्त

जमुनिया हजारी में तिवारी किराना दुकान के सामने चल रहा था जुए का फड़, नकदी, मोबाइल और तीन मोटरसाइकिलें पुलिस ने कीं जब्त

दमोह। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS) के निर्देश पर हिण्डोरिया पुलिस द्वारा जुआ फड़ के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने ग्राम जमुनिया हजारी में दबिश देकर ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख 55 हजार 300 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 नवंबर 2026 को थाना हिण्डोरिया पुलिस कस्बा भ्रमण पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जमुनिया हजारी में तिवारी किराना दुकान के सामने कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना हिण्डोरिया पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस की रेड कार्रवाई के दौरान मौके पर जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों में नितिन बाल्मीकि (19 वर्ष) एवं लखन लोधी (49 वर्ष) निवासी जटाशंकर कॉलोनी दमोह, राजेश गड़रिया (पाल) (50 वर्ष) निवासी खामखेड़ा, चौकी बांदकपुर, थाना हिण्डोरिया, मनोहर मुड़ा (19 वर्ष), मान सिंह आदिवासी (28 वर्ष) एवं धर्मेन्द्र तिवारी (39 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम जमुनिया हजारी शामिल हैं।

पुलिस ने क्या-क्या किया जब्त?

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के फड़ एवं उनके पास से 10 हजार 300 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते, करीब 25 हजार रुपये कीमत के चार मोबाइल फोन तथा करीब 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत की तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। इस प्रकार पुलिस ने कुल 1 लाख 55 हजार 300 रुपये का मशरूका जब्त किया।

पुलिस ने सभी छह आरोपियों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी हिण्डोरिया उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह (201), आरक्षक पार्थ चौधरी (207) सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

जिले में अवैध जुआ एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

About The Author

You may have missed