डॉ. राय दंपति ने नववर्ष पर मरीजों को वितरित किए कंबल..
दमोह। जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ. राकेश राय एवं नेत्र सर्जन डॉ. सुधा राय द्वारा नव वर्ष के प्रथम दिवस जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के 13 मरीजों के ऑपरेशन के बाद डिस्चार्ज के दिन उन्हें कंबलों का वितरण किया गया।

डॉ. राय दंपति ने बताया कि प्रतिवर्ष मरीजों को आवश्यक वस्तु प्रदान कर नववर्ष मनाते हैं एवं मरीजों की निशुल्क सेवा से उन्हें बहुत खुशी मिलती है। इस अवसर पर जिला अस्पताल स्टाफ के डॉक्टर्स एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..