भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से की सौजन्य भेंट
दमोह – भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा से सौजन्य भेंट की इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जिला अध्यक्ष को उनके निर्वाचन पश्चात अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी साथ ही भविष्य के लिए संगठनात्मक दृष्टि से सुझाव दिये। जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को आभार प्रकट करते हुए आश्वस्त किया कि वह संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने का कार्य करेंगे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..