अजब धाम में ऐसे ही धार्मिक आयोजन समय-समय पर होते रहे जिससे लोगों में धर्म के प्रति आस्था बनी रहे-राज्यमंत्री पटेल
अजब धाम वार्षिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यमंत्री पटेल और दमोह सांसद सिंह
दमोह : अजब धाम में चल रहे जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव का आज श्री सीताराम महायज्ञ पूर्णाहूति के साथ समापन किया गया। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल और दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी अजब धाम पहुंचकर जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव की पूर्णाहूति में शामिल हुए।
इस अवसर पर राज्यमंत्री पटेल ने कहा सीताराम महायज्ञ 20 फरवरी से चालू हुआ था 2 मार्च को इसका समापन हुआ है, पूरे क्षेत्र का माहौल धार्मिक बना रहा, आयोजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे है और धार्मिक आयोजनों का लाभ भी लिया हैं। यहां पर ऐसे ही धार्मिक आयोजन समय-समय पर होते रहे जिससे लोगों में धर्म के प्रति आस्था बनी रहे। इस अवसर पर उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान हटा विधायक उमादेवी खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, अरुण तिवारी, शिवचरण पटेल, गोपाल पटेल, लक्ष्मण तिवारी, शैलेश पटेल, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..