दमोह – दमोह विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला न्यायालय के सभागार में सभी अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अजय कुमार टंडन ने सभी वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं से चर्चा के दौरान समाज में उनके द्वारा दिए जा रहे योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कहा कि आप समाज को न्याय और निर्दोष को अन्याय से बचाने का कार्य करते हैं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण सहयोग और समर्थन की चाह की भावना व्यक्त की।

इस अवसर पर गजेन्द्र चौबे, भगवती श्रीवास्तव,विपिन टंडन, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश मेहता, प्रशांत हजारी, पप्पू नायक मुकेश पांडे, केके जैन पंकज श्रीवास्तव, हज़रत खान, अनुन्य श्रीवास्तव रॉबी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।


More Stories
त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, जुलूस मार्ग से विसर्जन स्थल तक किया निरीक्षण..
कुसमी मानगढ़ में आदिवासी जमीन का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस ने SDM को सौंपा ज्ञापन..
त्योहारों से पहले दमोह पुलिस अलर्ट, गुंडा-बदमाशों की कराई परेड, लाल नोटिस देकर दी कड़ी चेतावनी..