केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का दमोह आगमन, युवा मोर्चा ने किया भव्य स्वागत
दमोह: केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र खटीक मंगलवार को दमोह पहुंचे। दमोह रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, महामंत्री कार्तिक शेलर, राजुल चौराहा, सिकंदर करारे, सृजन असाटी, राकेश सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्टेशन पर एसडीएम अविनाश रावत, सीएसपी अभिषेक तिवारी, तहसीलदार रॉबिन जैन और पुलिस बल भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय मंत्री खटीक सर्किट हाउस में विश्राम के लिए रुके।

आज के कार्यक्रम:

- सुबह: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर से भेंट करेंगे।
- 10:30 बजे: भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
संगोष्ठी का आयोजन:
भारतीय संविधान के रचयिता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस संगोष्ठी में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक मुख्य अतिथि (वक्ता) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे करेंगे।
इस संगोष्ठी में जिले के सभी समाज बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और वार्ड पार्षदों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम का विवरण: - स्थान: भाजपा कार्यालय, दमोह
- समय: सुबह 10:30 बजे
- दिनांक: 23 अप्रैल 2025



More Stories
जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर राज्यमंत्री लोधी ने अधिकारियों को दिए निर्देश..
हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 25 पेटी अवैध शराब जब्त..हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी सफलता, पुणे से दस्तयाब हुई नाबालिग..
दमोह में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईएक साथ 20 एजेंसियों की जांच में खुलीं अनियमितताएं, 2138 सिलेंडरों का मिला अंतर..