राज्यमंत्री लोधी ने वर-वधुओं को किये चेक वितरित..

Spread the love

हमारी सरकार निरंतर गरीबों के हित में कार्य कर रही है-राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह राज्यमंत्री श्री लोधी ने वर-वधुओं को किये चेक वितरित..

दमोह:

            जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कृषि उपज मंडी जबेरा में गत दिनों हुए मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत 1400 से अधिक जोड़ो के विवाह प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने संपन्न कराये थे, इसी के तहत मंगल भवन जबेरा में वर- वधुओं को 49-49 हजार रुपए की राशि के चेक राज्यमंत्री श्री लोधी की मौजूदगी में वितरित किए गये है।

         इस अवसर पर राज्यमंत्री लोधी ने कहा  मंगल भवन जबेरा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत 49-49 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गये है। उन्होंने कहा विगत माह मंडी प्रांगण जबेरा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के अंतर्गत 1400 से अधिक जोड़ों के विवाह संपन्न कराये गए थे। जिनको चेक प्रदान करने का अवसर प्राप्त हुआ है, राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा हमारी सरकार निरंतर गरीबों के हित में कार्य कर रही है, जब बेटी पैदा होती है तो उसको हमारी सरका लाडली लक्ष्मी बना देते हैं।

            जब बेटी स्कूल में दाखिला लेगी तो उसको निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ साइकिल,यूनिफॉर्म, निशुल्क का पुस्तकों के साथ अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने पर लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाओं का लाभ सरकार प्रदान करती है, और जब वह बिटिया 21 वर्ष की हो जाएगी तब उसको सरकार  लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से लखपति बना देती है, उन्होंने कहा हमारी सरकार बहनों को आरक्षण देकर सरकारी नौकरियों में मौका दे रही है। जिससे बहनें सशक्त एवं समृद्ध हो रही हैं।

            कार्यक्रम में जबेरा जनपद सीईओ रामेश्वर पटेल, तहसीलदार सोनम पांडे, सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन , बंटी दुबे सहित अन्य जनों की उपस्थिति रही।


बम्होरी हाई स्कूल में राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने की साइकिल वितरण, दिलाई नशा मुक्ति की शपथ…

दमोह/बम्होरी।
जबेरा विधानसभा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बम्होरी (माला) में शुक्रवार को साइकिल वितरण एवं नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं और मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

राज्यमंत्री ने की प्रेरणादायक बातें, दी नशा मुक्ति की शपथ

राज्यमंत्री लोधी ने इस अवसर पर छात्रों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई और कहा:

नशा प्रगति नहीं, मौत का बुलावा है। नशा केवल व्यक्ति को नहीं, पूरे समाज को खोखला करता है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी चीज़ की लत लगानी है तो वह शिक्षा, सेवा और भक्ति की होनी चाहिए। उन्होंने विद्यालय के दिव्यांग प्राचार्य की सराहना करते हुए कहा कि वे हार नहीं माने और आज प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं — यह हम सभी के लिए एक सीख है कि लक्ष्य ही हमारी दिशा तय करता है।

थाना प्रभारी ने भी किया जागरूक

नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा तन, मन और धन – तीनों का नाश करता है। उन्होंने इसे “नाश की जड़” बताया और सभी से इससे दूर रहने का आग्रह किया।

गांववासियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में रूपेश सेन, उत्तम सिंह, खड़क सिंह मासाब, नर्मदा प्रसाद राय, रितेश राय, कमल सिंघई, अमन जैन, आदित्य राय, शिव कुमार मिश्रा, राजकुमार अहिरवाल, विजेंद्र जैन, टीएस मार्को, विजय लक्ष्मी, मीरा मेहरा, लालेत तिवारी, दीप्ति जैन, रामेश्वर सैनी, हीरालाल अहिरवार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।


About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com