एलपीजी सिलेंडर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जिले में पर्याप्त स्टॉक – कलेक्टर अनिल राठौर
दमोह।
जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर फैली आशंकाओं के बीच कलेक्टर अनिल राठौर ने स्पष्ट किया है कि दमोह जिले में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
कलेक्टर श्री राठौर ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर से संबंधित समस्याओं को लेकर प्रशासन द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव एवं इनपुट प्राप्त हुए हैं। बैठक में सामने आई समस्याओं को प्रशासन गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से गैस सिलेंडर को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वहां तत्काल कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन द्वारा उड़नदस्ता एवं जांच दल का गठन किया गया है, जो लगातार निरीक्षण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि बैठक में संबंधित जिला अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है।
एलपीजी सिलेंडर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, जिले में पर्याप्त स्टॉक – कलेक्टर अनिल राठौर..


More Stories
दिव्यांगों को बड़ी राहत, मदिरा दुकानों पर कड़ी कार्रवाई; कलेक्टर यादव के दो अहम फैसले..
दमोह में बड़ा खुलासा: बिना एक्सप्लोसिव लाइसेंस चल रहे थे 33 पेट्रोल पंप, 4 सील..
दमोह को ड्रग फ्री बनाने की मुहिम तेज, 15 जुलाई से शुरू होगा ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान..