सीएम हेल्पलाइन निराकरण में दमोह को मिला ए-ग्रेड, जिले के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दी बधाई, उपार्जन, पेयजल और जनगणना कार्यों की समीक्षा
दमोह, 25 मई 2026। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाइन निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि दमोह जिले को ए-ग्रेड प्राप्त हुआ है, जो जिले के इतिहास का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एक माह के सतत प्रयास, समन्वय और कड़ी मेहनत का परिणाम है।
सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में उड़द खरीदी पंजीयन की तैयारियों, जनगणना कार्य तथा आगामी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।
लोक सेवा गारंटी और सीएम हेल्पलाइन मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश
कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक सेवा गारंटी एवं सीएम हेल्पलाइन के समय-सीमा से बाहर लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
पेयजल समस्याओं पर होगी पंचायतवार समीक्षा
बैठक में जिले की पेयजल व्यवस्था पर भी विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने बताया कि 40 पंचायतों से पेयजल संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पंचायत सचिवों की विशेष बैठक बुलाई गई है, जिसमें जल निगम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि पंचायतवार समीक्षा कर समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
बारिश और संभावित बाढ़ को लेकर सतर्क रहने के निर्देश
कलेक्टर श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जून माह से वर्षा प्रारंभ होने की संभावना को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं समय रहते तैयार रखने के निर्देश दिए।
उपार्जन और परिवहन कार्य में तेजी लाने पर जोर
बैठक में उपार्जन कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को खरीदी केंद्रों से परिवहन कार्य में तेजी लाने तथा सभी प्रक्रियाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
वेतन और मानदेय भुगतान के लिए शासन को भेजी जाएगी जानकारी
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा बजट अभाव के कारण वेतन एवं मानदेय भुगतान में आ रही कठिनाइयों का मुद्दा भी सामने आया। इस पर कलेक्टर ने बताया कि सभी विभागों से आवश्यक जानकारी मंगाई गई है, ताकि शासन स्तर पर पत्राचार कर समय पर बजट उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि हाल ही में जिले के प्रवास पर आए पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के समक्ष भी मनरेगा कर्मचारियों के वेतन भुगतान में हो रही देरी का विषय उठाया गया था। मंत्री द्वारा इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर बजट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं और जनहित से जुड़े मामलों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गंगा दशहरा पर बेलाताल में श्रमदान, जल संरक्षण का लिया संकल्प..
दमोह। मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत रविवार को दमोह के बेलाताल तालाब में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान” का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की पुरानी बावड़ियों, कुओं और अन्य जल स्रोतों का संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन करना है। उन्होंने बताया कि इस बार अभियान को तीन माह तक संचालित किया जा रहा है, ताकि बेहतर परिणाम सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि सरकार जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में काम कर रही है।कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि गंगा दशहरा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और जल स्रोतों के प्रति हमारे कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जल संरचनाओं और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जल संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दमोह में भी जनसहभागिता के माध्यम से बेलाताल को स्वच्छ एवं संरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।आ



More Stories
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
वृद्धजनों की सेवा हमारा सौभाग्य: कलेक्टर यादव, ई-केवाईसी रहेगी पूरी तरह निःशुल्क..तीन दिन में दूर हों जल आपूर्ति की सभी समस्याएं, हर घर तक पहुंचे पानी: कलेक्टर यादव..
भीषण गर्मी में बिजली संकट से जनता बेहाल, नाराज नागरिक पहुंचे विद्युत मंडल कार्यालय..