अवैध खनन पर सख्ती, कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी कार्रवाई : कलेक्टर यादव..
दमोह। जिले में लगातार मिल रही अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिज भंडारण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्ययोजना तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने बताया कि मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भी अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मप्र खनिज नियम 2022 के तहत अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को भी अवैध खनन मामलों में कार्रवाई के लिए सशक्त किया गया है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खनिज विभाग में अमले की कमी को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्राधिकार में अवैध उत्खनन, खनिज परिवहन और भंडारण की सूचना मिलने पर तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें तथा इसकी जानकारी संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
पेपरलेस निरीक्षण रिपोर्ट से जिला से प्रदेश स्तर तक एक क्लिक में पहुंचेगी जानकारी : कलेक्टर यादव..
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान