कपिल जनरल स्टोर के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, एक जबलपुर रेफर..

Spread the love


कपिल जनरल स्टोर के पास दो युवकों पर चाकू से हमला, एक जबलपुर रेफर..


दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार रात मारपीट और चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। कपिल जनरल स्टोर के समीप आधा दर्जन से अधिक युवकों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। मारपीट और चाकू के हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए एक घायल को जबलपुर रेफर किया गया है।


पुलिस के अनुसार घायल युवकों की पहचान कार्तिक अहिरवार (22) पिता दुर्गादास, निवासी फुटेरा वार्ड नंबर-2 और समीर अहिरवार (23) के रूप में हुई है। दोनों लता केसरवानी की बुआ के यहां काम करते हैं। बताया गया कि दोनों काम से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आए आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया।


घटना के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कार्तिक अहिरवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर कर दिया, जबकि समीर का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान एवं घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

About The Author