रसीलपुर में हाथ में कट्टा लेकर घूम रहा था युवक, हटा पुलिस ने दबोचा..
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी, 12 बोर देशी कट्टा बरामद; आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज..
दमोह/हटा। हटा थाना पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी 12 बोर कट्टा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है।
मुखबिर से मिली सूचना..
पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण पर थी। इसी दौरान चंडीजी मंदिर के पास मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रसीलपुर में लालू अहिरवार के घर के सामने मेन रोड पर एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लेकर घूम रहा है और गाली-गलौज कर रहा है।
घेराबंदी कर पकड़ा..
सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। मेन रोड पर एक युवक हाथ में लोहे का देशी 12 बोर कट्टा लिए दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आलोक कुर्मी पिता नारायण कुर्मी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम रसीलपुर, थाना हटा बताया।
लाइसेंस नहीं मिला, हथियार जब्त..
पुलिस ने आरोपी से हथियार रखने का वैध लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से देशी 12 बोर कट्टा विधिवत जब्त कर लिया।
आरोपी के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।
पुलिस टीम की रही भूमिका..
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया के निर्देशन एवं हटा एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुधीर बेगी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भगवान दास दाहिया, आरक्षक राम सींग सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


More Stories
बटियागढ़ में ससुर की कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार..
त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, शहर में पैदल भ्रमण कर परखी कानून व्यवस्था..
दमोह पुलिस को मिली अत्याधुनिक ‘सीन ऑफ क्राइम’ मोबाइल फॉरेंसिक वैन..