जबेरा में अवैध शराब परिवहन पकड़ा, बाइक सहित आरोपी दबोचा..
जबेरा में अवैध शराब परिवहन का मामला, बाइक से ले जाई जा रही 100 पाव शराब जब्त..
दमोह/जबेरा। तहसील जबेरा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने देर रात अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ने का दावा किया है। कार्रवाई रात करीब 2 बजे खमरिया-मानगढ़ तिराहा पर की गई।
जानकारी के अनुसार, एक टीवीएस मोटरसाइकिल क्रमांक MP34 ZC 8905 से शराब ले जाई जा रही थी। मौके पर 50 पाव लाल मसाला, 50 पाव प्लेन शराब तथा 24 वोल्ट की बैटरी बरामद होने की बात सामने आई है। मामले में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान लवकुश जायसवाल निवासी ग्राम शलेहा, जिला पन्ना के रूप में बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह शराब बनवार स्थित शासकीय शराब दुकान से पटना-मानगढ़ में अन्नूराय पिता बाबूलाल राय के घर ले जा रहा था। हालांकि, शराब की बरामदगी और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि संबंधित पुलिस/आबकारी विभाग की कार्रवाई के बाद स्पष्ट होगी।
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों गुलाब सिंह बनवार, गणेश यादव जमनेरा, मुन्ना आदिवासी परसवाहा, गनपत सिंह गोंड लरगुवां, महेंद्र सिंह पटना-मानगढ़, नन्ने भाई रैकवार रोड, विनोद सिंह पिपरिया नवल और सुनील सिंह छपरवाहा ने आरोप लगाया कि बनवार की शराब दुकान से आसपास के करीब 30 गांवों में शराब पहुंचाई जाती है। उनका कहना है कि क्षेत्र में शराब की उपलब्धता बढ़ने से अपराध एवं अन्य घटनाओं में वृद्धि की स्थिति बन रही है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर शराब के अवैध परिवहन एवं संभावित सप्लाई नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग की है।


More Stories
दमोह के रॉयल दमयंती पैलेस में बड़ा हादसा: गैस पाइप फटने से आग, एक की मौत, दो गंभीर..
कबीरपुर में खूनी तांडव: पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या, पति हिरासत में..
आईजी इरशाद वली का दमोह के दो थानों में औचक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर सख्त निर्देश..