दमोह में जुए के खिलाफ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 जुआरी पकड़े..

Spread the love

दमोह में जुए के खिलाफ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 जुआरी पकड़े..


दो स्थानों पर दबिश देकर 2.20 लाख रुपये का मशरूका जब्त, 2 बाइक और 8 मोबाइल भी बरामद..


दमोह। शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 19 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित कुल 2 लाख 20 हजार 950 रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 22 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई।


मानस भवन और बजरिया वार्ड में दबिश..


मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई मानस भवन के पास की। यहां जुआ खेलते पाए गए 8 आरोपियों को पकड़ा गया। इसके बाद बजरिया वार्ड नंबर-5 में दबिश देकर 11 आरोपियों को पकड़ा गया।
पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल 2 मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल फोन और नगदी जब्त की। जब्त मशरुका की कुल कीमत 2,20,950 रुपये बताई गई है।


जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज..


पुलिस ने पकड़े गए सभी 19 आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली दमोह में पृथक-पृथक जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा जुआ गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई में निरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक बृजलाल पटेल, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे सहित आरक्षक नरेंद्र, ब्रिजेन्द्र मिश्रा, दरबारी, आकाश पाठक, रामकृष्ण, गनपत, कृष्णकुमार एवं महेन्द्र कोरी की भूमिका रही।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

About The Author