वामन देव प्रकटोत्सव पर सेवा की मिसाल, स्वास्थ्य शिविर में 211 मरीजों की जांच..
70 नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मे, चार लोगों ने किया रक्तदान; डॉक्टरों व रक्तदाताओं का सम्मान..
दमोह। भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन देव के प्रकटोत्सव के अवसर पर सिविल वार्ड नंबर-4 स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर में धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़ा निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि प्रातः 8 बजे भगवान वामन देव का पूजन एवं हवन किया गया, जिसके बाद सुंदरकांड का आयोजन हुआ। इसके पश्चात सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर लगाया गया।
शिविर में 211 लोगों ने पंजीयन कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया। मरीजों को निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। वहीं 70 नेत्र रोगियों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए गए।
चार रक्तदाताओं ने किया रक्तदान..
रक्तदान शिविर में डॉ. अतुल पालीवाल, अतुल शर्मा, जितेंद्र अवस्थी एवं कृष्ण कुमार गर्ग ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ. विक्रांत सिंह चौहान, डॉ. मयंक प्यासी, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. बहादुर सिंह ठाकुर, डॉ. रवींद्र चौरसिया, डॉ. पुष्पेंद्र पटेल, डॉ. सौरभ पालीवाल, डॉ. राशि चौबे, डॉ. सोनू शर्मा एवं डॉ. सोमेश मिश्रा ने मरीजों की जांच एवं उपचार किया।
आयोजन के अंत में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विप्र समाज के लोगों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार भी मौजूद रहे।


More Stories
जेल अधीक्षक-प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026: दूसरे चरण की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से..
गैसाबाद पहुंची ‘जल जन एवं सेवा संकल्प यात्रा’, पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत..
दमोह में जुए के खिलाफ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 जुआरी पकड़े..