दमोह पुलिस का जुआरियों पर बड़ा शिकंजा, तेंदूखेड़ा और रनेह में 6 स्थानों पर छापेमारी, 32 जुआरी गिरफ्तार, 13 हजार 220 रुपये जब्त..

Spread the love

दमोह पुलिस का जुआरियों पर बड़ा शिकंजा, तेंदूखेड़ा और रनेह में 6 स्थानों पर छापेमारी, 32 जुआरी गिरफ्तार, 13 हजार 220 रुपये जब्त

एसपी आनंद कलादगी के निर्देश पर जिलेभर में जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई, तेंदूखेड़ा में 3 और रनेह में 3 प्रकरण दर्ज, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दी दबिश

दमोह। जिले में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए दमोह पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत तेंदूखेड़ा और रनेह थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में जुआ के छह ठिकानों पर दबिश देकर कुल 32 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से कुल 13 हजार 220 रुपये की जुआ राशि जब्त करते हुए जुआ एक्ट के तहत छह अपराध पंजीबद्ध किए हैं।

पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के निर्देशन में संबंधित एसडीओपी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। दोनों थाना क्षेत्रों में 9 नवंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र की कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक सरोज ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम झलौन और ग्राम हर्रई में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।

  • ग्राम झलौन में 3 आरोपियों से 2,830 रुपये जब्त किए गए।
  • ग्राम हर्रई में 4 आरोपियों से 1,490 रुपये जब्त किए गए।
  • ग्राम हर्रई में ही दूसरी कार्रवाई में 3 आरोपियों से 1,400 रुपये जब्त किए गए।

इस प्रकार तेंदूखेड़ा पुलिस ने कुल 10 आरोपियों के विरुद्ध तीन प्रकरण दर्ज कर 5,720 रुपये की राशि जब्त की।

रनेह थाना क्षेत्र में भी तीन प्रकरण दर्ज

इसी अभियान के तहत थाना रनेह पुलिस ने भी मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। एसडीओपी हटा श्री के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक नीतेश जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम ककरा बरबशपुरा और ग्राम रनेह में दबिश दी।

पुलिस कार्रवाई में ग्राम ककरा बरबशपुरा से 13 आरोपियों तथा ग्राम रनेह से 6 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 5,500 रुपये की जुआ राशि जब्त की गई। पुलिस ने इस संबंध में अपराध क्रमांक 104/2026, 105/2026 और 106/2026 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में तीन प्रकरण पंजीबद्ध किए।

पुलिस टीमों की रही सराहनीय भूमिका

तेंदूखेड़ा पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सरोज ठाकुर, प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी, नरेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वहीं रनेह पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतेश जैन, सहायक उपनिरीक्षक मुफीस अहमद, प्रधान आरक्षक शिवराज, केवल नारायण, तेजेन्द्र सहित पुलिस स्टाफ शामिल रहा।

इस प्रकार दोनों थाना क्षेत्रों में कुल 29 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6 प्रकरण दर्ज किए गए और 11,220 रुपये की जुआ राशि जब्त की गई।

दमोह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

About The Author

You may have missed