मगरोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 316 पाव अवैध देशी शराब जब्त, 38 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार..

Spread the love

मगरोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 316 पाव अवैध देशी शराब जब्त, 38 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

हरदुआ जामशा में पत्थर की खकरी के पास बोरियों और बैग में छिपाकर रखा था शराब का भंडार, 31 हजार 600 रुपये की शराब जब्त

दमोह। जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए दमोह पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत मगरोन थाना पुलिस ने ग्राम हरदुआ जामशा में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 316 पाव अवैध देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 31 हजार 600 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पथरिया प्रिया सिंधी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मगरोन थाना प्रभारी निरीक्षक वंदना गौर ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब का विक्रय एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की थी।

इसी दौरान 12 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हरदुआ जामशा में एक व्यक्ति अपने घर के सामने पत्थर की खकरी के पास अवैध शराब का भंडारण किए हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना मगरोन की गठित पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भूरा सिंह पिता माधव सिंह लोधी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम हरदुआ जामशा, थाना मगरोन, जिला दमोह बताया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर रखी प्लास्टिक की बोरियों एवं काले रंग के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में 150 पाव देशी मदिरा प्लेन, दूसरी लाल-सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 150 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा एक काले रंग के बैग में 16 पाव देशी मदिरा मसाला शराब बरामद हुई।

इस प्रकार पुलिस ने कुल 316 पाव अवैध देशी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 31 हजार 600 रुपये बताई गई है। आरोपी से शराब के संबंध में वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 205/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मगरोन निरीक्षक वंदना गौर, सहायक उपनिरीक्षक बालमुकुंद सिंह, प्रधान आरक्षक जालम सिंह, आरक्षक संदीप, पवन पाठक, संजय, अजय नायक एवं जीआरएस फूल अठ्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दमोह पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

You may have missed