कलश यात्रा निकाल कर दिया आमंत्रण
दमोह। जिला प्रशासन के आदेशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देश पर नवांकुर संस्था बुन्देलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जो 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे श्री राम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व नगर के बजरिया वार्ड नंबर 5 से कलश यात्रा निकाल कर घर-घर दीप जलाने का आमंत्रण दिया गया। कविता सिंघई ने बताया कि सम्पूर्ण देश भक्ति मय है और दीपावली की तरह हमें 22 जनवरी को दीपक जलाकर पूजन अर्चन करना है l

मध्यप्रदेश सरकार 16 से 22 जनवरी तक लगातार तरह तरह के आयोजन हो रहे है इसीलिए हम सभी के पूरे वार्ड ले लोगो के साथ मिलकर सुबह से रामधुन भजनों का आयोजन कर दोपहर में कलश यात्रा निकालकर आमंत्रित किया। यात्रा में अनिता असाटी,माया असाटी,राधा प्रजापति,निधि तिवारी, वर्षा चौरसिया, केशर बाई चौरसिया, राधा चौरसिया, कविता सिंघई, हेमा चौरसिया, मनीषा चौरसिया मनोज चौरसिया, सुनील सिंघई, सुमित के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों की उपस्थिति रही।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..