दमोह – आदर्श नामदेव समाज सेवा समिति दमोह द्वारा श्री राम जन्मभूमि अयोध्या जी में नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर धार्मिक महोत्सव का आयोजन स्थानीय घंटाघर पर दिनांक 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को दोपहर 3:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है
समिति के राजू नामदेव ने बताया कि 500 वर्षों के संघर्ष और बलिदान के पश्चात राम जन्मभूमि अयोध्या जी में नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को निश्चित है इस पुनीत अवसर पर आदर्श नामदेव समाज सेवा समिति द्वारा धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस महोत्सव में दोपहर 3:00 बजे से प्रभु श्री राम जी का पूजन, महा आरती, संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ, भजन संध्या, दीपोत्सव एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस धार्मिक महोत्सव में समिति संपूर्ण श्री राम भक्तों को सादर आमंत्रित करती है कि वह इस धार्मिक महोत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
आदर्श नामदेव समाज सेवा समिति द्वारा धार्मिक महोत्सव का आयोजन आज 22 जनवरी को…


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..