दमोह : 26 जनवरी 2024
जेल के समीप पुलिस वेलफेयर सोसायटी दमोह द्वारा संचालित पेट्रोल पंप से पेट्रोल अधिक मात्रा में विक्रय होने के कारण एक और एक्स प्रीमियर 95 पेट्रोल मशीन बढ़ गई हैं, जिसका आज कलेक्टर मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी द्वारा विधिविधान से रिबन काट कर शुभांरभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा पेट्रोल मशीन बढ़ने से पेट्रोल की आपूर्ति हो सकेगी।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, यातायात आरआई हेमंत बरहैया, सूबेदार अभिनव साहू, लखन अहिरवार, पंडित संजय गौतम की मौजूदगी रही। साथ ही आरआई ने स्कूटी (दो पहिया) वाहन में नोजल से पेट्रोल भर कर रवाना किया।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..