पुलिस पूरी कार्यवाही कर रही है-जिला मजिस्ट्रेट अग्रवाल , मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु

Spread the love

दमोह : 05 फरवरी 2024

            जिला मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल ने बताया घटना रात के समय कोतवाली में घटित हुई थी, जो संज्ञान में आई है जिस पर पुलिस अपनी पूरी कार्यवाही कर रही है। साथ में मजिट्रियल जांच के आज आदेश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु

 समीक्षा बैठक संपन्न

दमोह : 05 फरवरी 2024

            मुख्यमंत्री हेल्‍पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर मीना मसराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग, नगरीय विकास विभाग, परिवहन विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, पिछडा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं कृषि विभाग की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई।

            समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम द्वारा संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये। बैठक में विशेष रूप से 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के निराकरण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

About The Author

You may have missed