दमोह : 06 फरवरी 2024
संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा हरदा पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना अत्यंत दु:खद है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और परमात्मा से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें।
राज्यमंत्री लोधी ने बताया प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना की जानकारी मिलने पर आपात बैठक बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए हैं, भोपाल-हरदा के बीच घायलों को शीघ्रता से भोपाल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है, आसपास के जिलों से भी सभी आवश्यक सहायताएं ली गई है।


More Stories
पहले वीडियो पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप, अब सफाई ठेका कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग..
पितरों के निमित्त 20 वर्षों से अखंड भागवत कथा की परंपरा, मारूताल में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु..
जंगल में भैंस लेने गए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गोली चलाने का भी आरोप..