नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आवाज से गूंज उठा पंडाल,धूम धाम के साथ मनाया गया जन्मोत्सव
दमोह-जबेरा विधानसभा के ग्राम मुवार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में कृष्ण जन्मोत्सव कि कथा सुनाई गई और कथा व्यास पंडित देवब्रत जी शास्त्री ने बताया की भगवान का अवतार समय समय पर होता रहता है भगवान मथुरा के कारागार में जन्म लिया और वहा से वसुदेव जी अपने सिर पर धारण करके गोकुल छोड़ आए इसका मतलब की भगवान ने बताना चाहा की दुनिया कितने ही बड़े बंधन में हो लेकिन जो हमारा सहारा लेता है इसके दुनिया के समस्त बंधन खुल जाते है

जैसे वसुदेव जी जब ले जा रहे थे तो हाथों में हथकड़ी पेरो में बेड़ियां डली थी हजारों पहरेदार लगे थे लेकिन जैसे ही वसुदेव जी ने सिर पर धारण किया भगवान का सहारा लिया हाथो के हथकड़ी पैरों की ओर पहरेदार सो गए भगवान का जाने का कारण की जहां पर गौ का कुल होता है लाखों गाय की सेवा होती है भगवान को गाय अत्यंत प्रिय है इसलिए गोकुल गए जैसे ही भगवान का जन्म हुआ पूरा गांव कथा पंडाल में भक्तिमय हो गया और नाचते झूमते लगे और जयकारे लगाते हुए नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की आवाज से पंडाल गूंज उठा और बड़े धूम धाम के साथ जन्मोत्सव मनाया गया

रात्रिकाल में ग्राम मुढ़ारी से आए भक्तो ने लोक नृत्य दिवारी का गायन करके भक्तो को बड़ा ही आनंद आया नित्य प्रति प्रातः काल पार्थिव शिवलिंग निर्माण भी हो रहा है, कथा यजमान श्री राम सिंह लोधी ने समस्त क्षेत्र वाशियों से कथा श्रवण करने के लिए प्रार्थना की इस दौरान बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।



More Stories
लोकमाता अहिल्या से हुआ 21वें राष्ट्रीय नाट्य समारोह का समापन..
संकल्प और एलान: शिवराज बोले अब – स्वागत नहीं,सिर्फ़ पौधारोपण..गाय को राष्ट्र पशु बनाने की मांग, हिंदू विधायकों पर कलंक ?,रामभक्ति की बहस में सवाल: भगवान राम की माता का नाम ?
एस आई आर में बदले की भावना से समुदाय विशेष के कांटे जा रहे नाम – मानक पटेल..