दमोह : 09 फरवरी 2024
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि असंचारी रोगो के अंतर्गत आने वाली बीमारी कैंसर की समय से पहचान करने पर उसका इलाज संभव है। इसी अनुक्रम में कैंसर की पहचान हेतु जिला चिकित्सालय दमोह में 12 फरवरी 2024 को सुबह प्रात:10 बजे से कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया है। सी.एम.एच.ओ. डॉ. बेक ने कैंसर पीड़ित एवं उपचाररत मरीजों को से शिविर दौरान स्वास्थ्य लाभ लेने के लिये कहा है।
उन्होंने बताया समय पर कैंसर की पहचान हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो पर 30 वर्ष से ऊपर वाले सभी लोगो की स्क्रीनिंग की जाती है। स्क्रीनिंग दौरान कैंसर संदिग्ध पाये गये लोगो में कैंसर की पुष्टि हेतु उच्च संस्था में निदान एवं समुचित प्रबंधन हेतु रेफर किया जाता है। जहां पर विशेषज्ञो द्वारा संदिग्ध पाये गये मरीजो की जांच की जाती है, जांच उपरांत कैंसर से पीड़ित पाये गये मरीजो को उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..