दमोह : कलेक्टर मयंक अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार मोहित जैन ने आज दमोह के बजरिया वार्ड नंबर 3 बड़ापुरा में श्री इंडेन गैस एजेंसी के विरुद्ध कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि श्री इंडेन गैस एजेंसी का गोदाम हिनौती में है किंतु उनके द्वारा कार्यालय में जो की रहवासी क्षेत्र में है, सिलेंडर की आपूर्ति लोगों को की जा रही थी। यहां पर 251 खाली सिलेंडर और 62 भरे सिलेंडर पाए गए, जिन्हें जब्ती कर एजेंसी को सुपुर्दगी में दिया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार मोहित जैन के साथ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, उप निरीक्षक चंदन सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
बड़ापुरा में श्री इंडेन गैस एजेंसी के विरुद्ध की गई कार्यवाही….


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..