दमोह डेंटल एसोसिएशन द्वारा OMFS(ओरल मैक्सलो फेसियल सर्जन)दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अभियान संजीवनी के अंतर्गत “मेनेजमेंट आफ मेडिकल इमरजेंसी इन डेंटल प्रेक्टिस एंड लाइफ सपोर्ट” विषय पर शहर के वरिष्ट ओरल सर्जन दमोह डेंटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉoअली असगर द्वारा व्याख्यान दिया गया। जिसका लाभ सभी दंत चिकित्सकों को अपनी सामान्य दैनिक चिकित्सा कार्य में होगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जबलपुर के वरिष्ट ENT सर्जन डॉ मोहसिन अमीन रहें कार्यक्रम में अन्य वक्ता के रूप में डॉ मनीष संगतानी ने व्याख्यान दिया।
डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नवीन दुबे ने भी “दैनिक चिकित्सा कार्य में मरीजों और उनके सहभागी के व्यवहार” के विषय पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से दमोह डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नवीन दुबे उपाध्यक्ष डॉ नीना विलियम्सन सचिव डॉ कुणाल जैन कोषाध्यक्ष डॉ अंचल छाबडा ऐवम अन्य दंत चिकित्सकों की उपस्थिति रही।
दमोह डेंटल एसोसिएशन ने कार्यशाला की आयोजित…


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..