रजपुरा और महिला थाना पुलिस ने कराया मूकबधिर युवती का विवाह
दमोह – जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजपुरा और महिला थाना पुलिस ने सोमवार शाम को मूकबधिर युवती का दमोह शहर के जेल मंदिर से रीति-रिवाज के साथ भव्यता से विवाह कराया है , दरअसल युवती ना तो बोल पाती है और ना सुन पाती है इस कारण युवक-युवती के परिजन की आपस में सहमति हो जाने पर और मामला महिला थाना दमोह आ जाने पर रजपुरा और महिला पुलिस ने सहयोग कर मूकबधिर युवती भागबाई पिता जयराम यादव निवासी सेमरा और बाबूलाल यादव के पुत्र हल्के यादव निवासी सेमरा का विवाह कराया है l

जेल मंदिर के पुजारी ने मंत्रो के साथ विधि विधान से विवाह संपन्न कराया, इस दौरान लड़का-लड़की के परिजनों में माता-पिता और भी जनों ने सदा खुशी से रहने कि आशीर्वाद दिया. जहां रजपुरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक रीतारानी, आरक्षक राजेंद्र, महिला थाने से सब इंस्पेक्टर शिवांगी गर्ग, प्रआ संध्या,आरक्षक अभिलाषा रिछारिया, इमरान का विवाह करने में विशेष योगदान रहा. जहां लड़का-लड़की दोनों पक्ष के परिजनों ने रजपुरा पुलिस और महिला पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया.


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..