दमोह – नवभारत मीडिया पार्टनर के द्वारा दमोह के तहसील ग्राउंड मैदान में दमोह महोत्सव मेला 2024 का आयोजन किया जा रहा है. यह महोत्सव मेला का शुभारंभ 20 जून को हुआ था. जिसमें सोमवार को 18वें दिन वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धों को भी मेला घुमाया गया. मेला आयोजन से जुड़े लोग वृद्ध आश्रम पहुंचे और वृद्धो से मेला में आने का निवेदन किया.

शाम को इन सभी वृद्धो को व्यवस्थापक वीरेंद्र असाटी के माध्यम से सम्मान से मेला बुलाया गया, जहां उन्हें मेले में उनके मन के मुताबिक घुमाया गया. वृद्धों ने जिस चीज की फरमाइश की वह उन्हें दिखाई गई. मेले में घूम कर वृद्धो ने काफी आनंद उठाया और मेला आयोजन की भी तारीफ कर आयोजक विनय असाटी को इसी तरह आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया.

इसके बाद मेला आयोजन समिति के द्वारा इन वृद्ध जनों का तिलक लगाकर माल्यार्पण किया और जरूरतमंद सोते समय सिर रखने वाले (24 नग) तकिया से देकर सम्मान किया गया और सम्मानपूर्वक उन्हें वापस वृद्ध आश्रम भेजा गया.
वृद्धो ने मेले में घूम कर की तारीफ
मेले में घूम कर यह वृद्ध काफी खुश हुए और उन्होंने कहा कि भले ही आज उनके बीच उनके बच्चे ना हो, लेकिन मेला आयोजन समिति के द्वारा जिस प्रकार से हम वृद्धो को यहां बुलाया गया, यह बहुत अच्छा कार्य है.

सभी वृद्धों ने मेले में मिलने वाली व्यवस्थाओं की काफी तारीफ की. इस दौरान मेले में मैनेजर शेरू यशवंत कुशवाहा, मनीष साहू, राज सेन,विवेक पांडेय, शानू उर्फ आशीष कुशवाहा, लोकसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे राहुल के अलावा और भी जन जनों इस सम्मान में सहभागिता निभाई l


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..