माइसेम सीमेन्ट फैक्ट्री में मादक पदार्थ 182 किलोग्राम गांजा विनष्टीकरण की हुई कार्यवाही..
दमोह/छतरपुर-भारत सरकार नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो नई दिल्ली तथा नारकोटिक्स विंग पुलिस मुख्यालय के आदेश के पालन में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर प्रमोद वर्मा के निर्देशानुसार सागर रेंज एवं छतरपुर रेंज की गठित ड्रग विनष्टिकरण समिति द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की विनष्टीकरण की कार्यवाही की गई। एन.डी.पी.एस. एक्ट अंतर्गत छतरपुर रेंज के जिला छतरपुर, जिला पन्ना, जिला टीकमगढ़, जिला निवाड़ी के पंजीबद्ध कुल 48 अपराधों में जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 182 किलोग्राम का विनष्टीकरण तकनीकी प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदूषण संबंधी सावधानियों के तहत आज दिनाँक 24-07-2024 को मायसेम सीमेंट फैक्ट्री नरसिंहगढ़ जिला दमोह में किया गया।
इस अवसर पर विनष्टीकरण समिति के अध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार, ड्रग विनष्टीकरण समिति के सदस्य पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन, सदस्य पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं कृष्णा एस थोटा , सीनियर एफ.एस.एल.अधिकारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर सहित संबंधित जिलों का पुलिस बल उपस्थित रहा।


More Stories
नरसिंहगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित, 20 हितग्राहियों को मिली स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री..
दमोह पुलिस लाइन में जनरल परेड, एसपी आनंद कलादगि ने परखा जवानों का अनुशासन..
दमोह में शराब से जुड़े तीन मामले: नरसिंहगढ़ में युवक की मौत, हिंडोरिया में तीन की तबीयत बिगड़ी; पथरिया में 16 लाख की शराब जब्त..