दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के छात्रों द्वारा एवं प्राचार्य डॉ. पी. के. जैन के मार्गदर्शन में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महाविद्यालय से होकर किल्लाई नाका होते हुये बापिस महाविद्यालय पहुंची।

रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पी.के. जैन ने हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पंक्ति में आगे चले तथा एन.एस.एस. जिला संघठक डॉ. जितेंद्र कुमार चौधरी द्वारा राष्ट्रभक्ति देश प्रेम से प्रेरित नारे लगवाए गए तथा एन.सी.सी. अधिकारी डॉ. के.एस. बामनिया द्वारा विद्यार्थियों को झंडा दिवस के कार्यक्रम की पूर्व तैयारी हेतु अनुशासित एवं प्रोत्साहित किया गया और फ्लैग मार्च के नियमों को समझाया गया। तिरंगा रैली में अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ. सविता जैन, डॉ.एन.आर. सुमन, नाज़नीन बेगम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..