नपा कचरा वाहन का कांच फोड़ने पर विक्षिप्त युवक के पिता ने डलवाया नया कांच
दमोह. आज सुबह शहर के सुभाष कॉलोनी में कचरा वाहन में सुभाष कॉलोनी निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर दी थी, जहां नगर पालिका सफाई संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जबलपुर नाका चौकी शिकायत करने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने पता किया तो पता चला कि मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने नगर पालिका वाहन पर पत्थर मार कर कांच तोड़ा है, जहां पुलिस ने तत्काल विक्षिप्त परसोत्तम के माता-पिता को बुला कर पूछा तो उन्होंने बताया कि वह तो विक्षिप्त है, हम कांच नया डलवाए दे रहे हैं, जहां मानसिक रूप से डिस्टर्ब के पिता ने नगर पालिका वाहन में न्यू कांच डलवाया, इस दौरान वाहन प्रभारी अभिषेक शुक्ला, नगर विकास समिति से मोंटी रायकवार,राकेश घेचरे, प्रेम परोचे, विनय करोसिया, मनीष करोसिया और भी कर्मचारी मौजूद रहे.


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..