दो सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी
जवाब संतोष जनक न होने की स्थिति में होगी एक पक्षीय कार्यवाही
दमोह : 28 अगस्त 2024
सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने राजस्व महाअभियान 2.0 के कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के आरोप में सचिव ग्राम पंचायत सेमरामड़िया देवेन्द्र अहिरवार और सचिव ग्राम पंचायत सिंगपुर आशीष राजपूत दोनों जनपद पंचायत दमोह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुये तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के लिये कहा है। जारी नोटिस में कहा गया है कि जवाब समय सीमा में एवं संतोष जनक न होने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसके लिये वे स्वयं जिम्मेवार होंगे।
ज्ञात हो कि राजस्व महाअभियान 2.0 में समग्र से ई-केवाईसी के कैम्प का अपर कलेक्टर मीना मसराम एवं एसएलआर सुरेखा यादव द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत सचिव अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी हुआ है।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..