दमोह। कस्बा भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी पटेरा को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एवम एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पटेरा ने मय थाना टीम के सूचना की तस्दीक हेतु कुढ़ई निवासी रवि लोधी के देवडोंगरा स्थित मकान पर कार्यवाही की। जहां से पटेरा टीम ने विक्रय करने के उद्देश्य से रखी 39 पेटी अवैध शराब रखी पाई एवम मकान मालिक के बारे में लोगों से पूछने पर रवि लोधी का मौके से फरार होना बताया गया।तत्पश्चात पुलिस टीम के द्वारा मौके पर उपस्थित साक्षियों के समक्ष संदेही रवि लोधी के घर में रखी 39 खाकी रंग की कार्टून की पेटियों को खोलकर चैक किया गया जिनमें से 25 पेटियों मे देशी लाल मसाला शराब एवं 14 पेटियों मे देशी प्लेन शराब शीलबंद रखी पाई गई। जिसकी कुल कीमत तकरीबन 1 लाख 81 हज़ार है। शराब को विधि अनुसार जब्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
पटेरा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही..ग्राम कुढ़ई अवैध शराब की 39 पेटियां जब्त..


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..