नवरात्रि की तैयारी, नगर में गरबा प्रैक्टिस शुरू पूरे देश सहित दमोह जिले में भी शारदीय नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है, दमोह के लोग अनेक प्रकार से नवरात्रि के अवसर पर माता की साधना एवं उपासना करते हैं जिसका एक तरीका गरबा भी है स्थानीय नीलकमल गार्डन दमोह में विगत दो वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी गरबा का आयोजन किया जा रहा है जिसकी प्रैक्टिस दो सप्ताह से चल रही है जिसमें युवक युवतियों पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं और अपनी प्रस्तुति को निखारने का प्रयास कर रहे हैं कार्यक्रम के आयोजक राजित गुप्ता, रोशनी गुप्ता, नीतू महाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि गरबा की प्रैक्टिस गुजरात के विशेष कलाकारों द्वारा कराई जा रही है गरबा की तैयारी लगभग पूर्णता की ओर है, दिनांक 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नीलकमल गार्डन दमोह में गरबा का आयोजन किया जा रहा है, कार्यक्रम में सुरक्षा की विशेष एवं पुख्ता इंतजाम किए गए हैं!


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..